Monday, April 1, 2019

नन रेप केस में आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल का करीबी फादर एंथनी ९ करोड रुपये के साथ गिरफ्तार



पकडी गर्इ राशि धर्म परिवर्तन या चुनावों में इस्तेमाल होने की आशंका

खन्ना/जालंधर : खन्ना पुलिस ने शुक्रवार रात जालंधर के प्रतापपुरा में रेड कर पादरी एंथनी के घर से ९ करोड ६६ लाख ६१ हजार ७०० रुपए की ब्लैक मनी पकडी है। पादरी ने यह रकम चर्च के साथ बनी कोठी में छिपाकर रखी थी। पादरी के ५ अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को शक है राशि चुनावों में वोटरों को लुभाने या फिर धर्म परिवर्तन में उपयोग की जा सकती थी। इन पहलुओं को लेकर पुलिस, आईटी व ईडी जांच कर रही है। वहीं, एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि यह राशि ३ गाडियों से बरामद कर सभी को आईटी व ईडी के हवाले कर दिया है। अगली जांच आईटी विभाग करेगा। अभी सिविल प्रोसीडिंग के आधार पर कार्रवाई की है। जांच में कुछ गडबडी मिलती है तो एफआईआर होगी। पादरी केरल चर्च रेप केस में फंसे बिशन फ्रेंको का नजदीकी है। वहीं, राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ने कहा कि पैसे की सभी एंट्रीज किताबों में है।

. . . इस पर आईटी, ईडी और पुलिस कर रही जांच

१. धर्म की आड में ब्लैक मनी को व्हाइट करने का शक 
सूत्रों के अनुसार ब्लैक मनी के इस नेक्सेस में पादरी एंथनी का अहम रोल है। धार्मिक संस्थानों के साथ जालंधर में चलाए जा रहे एक ट्रस्ट के लेखा-जोखा में ब्लैक मनी को व्हाइट किया जाता था। पुलिस ने पादरी की कोठी से कई सुराग जुटाए हैं, जो कई काॅन्वेंट स्कूलों से जुडे हैं।
खन्ना पुलिस का दावा है उक्त लोगों को दोराहा में नाके पर ३ गाडियों से पकडा गया। एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा कि जीटी रोड पर नाकाबंदी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति हवाला राशि का धंधा करते हैं, जोकि इनोवा, फोर्ड ईको स्पोर्ट और मारूति ब्रीजा से जालंधर से अंबाला जा रहे हैं। पुलिस ने इन तीनों गाडियों को रोका तो ईको स्पोर्ट में एंथनी और रछपाल सिंह निवासी भीखीविंड (तरनतारन), इनोवा में रविंदर व उसकी पत्नी शिवांगी निवासी नई मुंबई, अशोक निवासी बिलासपुर (हिमाचल), ब्रीजा कार में हरपाल सिंह निवासी जालंधर सवार थे। इनसे ९ करोड ६६ लाख ६१ हजार ७०० रुपए मिले।

२. मुंबई से लेकर जालंधर तक फैला हो सकता नेक्सेस

ब्लैक मनी का यह नेटवर्क मुंबई से लेकर जालंधर तक फैला है। मुंबई जैसे बडे शहरों में बैठे अरबों-खरबों के मालिक अपनी ब्लैक मनी को किसी न किसी तरह से व्हाइट करने में इनका सहारा लेते हैं। फिर इस नेक्सेस के लोग ब्लैक मनी को एक नंबर में शो करके व्हाइट कर देते हैं।
प्रतापपुरा में फादर एंथनी के घर शुक्रवार शाम करीब ५ बजे खन्ना पुलिस की विशेष टीम ने रेड की। रेड करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान मोबाइल छीन लिए गए थे। घर से बैग उठाकर गाडी में रख लिए गए थे। टीम ने फादर के साथ-साथ एक डाक्टर और महिला को भी बैठा लिया। गेस्ट की गाडी भी खन्ना पुलिस साथ ले गई। फादर के घर से मोटी रकम भी मिलने की बात आई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्लैक मनी को व्हाइट करने में नेक्सेस २५ से लेकर ४०% मुनाफा होता था। जैसे कि १ करोड रुपए को एक नंबर में दिखाने के बदले २५ से ४० लाख रुपए खुद रखे जाते थे और असली मालिक को ६० से ७५ लाख रुपए दिए जाते थे।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Saturday, March 30, 2019

मिशनरी स्कूल पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप, विरोध पर छात्रों को फेल किया


बरेली : कैंट स्थित मिशनरीज स्कूल बिशप कॉनराड पर गंभीर आरोप लगे हैैं। गुरुवार को रिजल्ट वितरण के बाद ग्यारवहीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि स्कूल प्रशासन ने हम पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला था। ऐसा न करने पर फेल कर दिया। मामला बडा तो तमाम परिजन भी पहुंच गए। पहले विद्यालय और फिर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा था। तुरंत ही हिन्दू, मुस्लिम के साथ ईसाई समाज के प्रतिनिधि भी  पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दोबारा कॉपी चेक कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को लौटा दिया।

पहले खामोशी, रिजल्ट वितरण के दौरान हंगामा

गुरुवार को बिशप कॉनराड स्कूल में परीक्षा परिणाम वितरण हुआ। सातवीं, नौंवी और ११वीं के अधिकांश छात्र फेल थे। अधिकांश छात्र वर्ग विशेष के शामिल थे। नतीजे देख छात्रों और फिर उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह स्कूल प्रशासन ने सभी को बाहर निकाला। इसी बीच कॉमर्स के शिक्षक सार्थक सहगल नाराज परिजनों व विद्यार्थियों को कोतवाली लेकर पहुंच गए। स्कूल संचालकों पर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। परंतु पुलिस ने थाना कैंट का मामला बताकर पल्ला झाल लिया। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के पवन अरोड़ा, ईसाई समाज के एडविन हरमन, मुस्लिम प्रतिनिधि खलील कादरी आदि भी कोतवाली बच्चों के समर्थन में पहुंच गए।

शिक्षक बोला, धर्म बदलने के लिए सात लाख रुपये का लालच

स्कूल में अपना कार्यकाल तकरीबन पूरा कर चुके शिक्षक सार्थक ने बताया कि मुझ पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। सात लाख रुपये का लालच दिया। मुझसे पहले भी दो लोगों ने धर्म बदला। उन्हें इतने रुपये दिए गए। मेरे विरोध करने पर मुझे छेडख़ानी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। जिसकी रिकार्डिंग व व्हाट्सअप मैसेज भी मेरे पास हैं। जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।

स्कूल प्रबंधन की सफाई, छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक पर कार्रवाई

स्कूल प्रबंधक फादर हेराल्ड डी कून्हा ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा, कॉमर्स के शिक्षक सार्थक सहगल को नवंबर से मार्च तक नौकरी पर रखा गया था। वह छात्राओं से अशोभनीय बातें कक्षाओं में करते थे। छात्राओं के चरित्र को लेकर टिप्पणी करते थे, जो अश्लीलता की श्रेणी में आती थी। जिसकी छात्राओं ने शिकायत की। इस पर उन्हें चेतावनी दी थी। उनकी सेवा ३१ मार्च को समाप्त हो रही थी। इसी वजह से फेल बच्चों के अभिभावकों को उन्होंने भड़काया है। किसी बच्चे को जानबूझकर फेल नहीं किया है। संशय की स्थिति में कापियां देखी जा सकती है।
स्त्रोत : जागरण