Monday, September 24, 2018

केरल : नन का आरोप, ‘बलात्कारी बिशप फ्रैंको मुलल्कल की गिरफ्तारी के प्रदर्शन में शामिल होने पर चर्च ड्यूटी से हटाया’


सायरो मालाबार कैथोलिक चर्च की एक नन ने उसे चर्च की ड्यूटी से हटाने का आरोप लगाया है ! नन का कहना है कि बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोच्चि में ननों के प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इस लिए चर्च ने उसको ड्यूटी से अगल कर दिया है !
कोच्चि से रविवार की सुबह लौटी नन ने दावा किया कि उसे मदर सुपीरियर ने मौखिक रूप से सूचित किया है कि वह प्रार्थना कराने और चर्च से संबंधित अन्य ड्यूटी से दूर रहेंगी। नन ने मीडिया को बताया है कि उसे कोई लिखित आदेश नहीं दिये गये हैं।
मदर सुपीरियर ने चर्च की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए उसे केवल मौखिक रूप से ही सूचित किया है। हालांकि इसको लेकर चर्च की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि, पांच ननों ने कोच्चि में केरल उच्च न्यायालय के निकट १३ दिनों तक प्रदर्शन किया था।
नन का प्रदर्शन बलात्कार आरोपी बिशप की गिरफ्तारी की मांग की मांग को लेकर किया गया था। नन ने कहा,‘‘मैंने न तो कुछ गलत किया है और न ही चर्च के खिलाफ कुछ किया है। इस निर्णय के लिए कोई कारण नहीं दिया गया है !’’
स्त्रोत : न्यूज 18

Saturday, September 22, 2018

କେରଳ ନନ୍‍ ଦୁଷ୍କର୍ମ ମାମଲା; ପୂର୍ବତନ ବିଶପଙ୍କୁ ୨୪ ଯାଏଁ ଜେଲ୍‍


ଥିରୁବନନନ୍ତପୁରମ୍‍, ୨୨/ ୯ : କେରଳର ନନ୍‍ ଦୁଷ୍କର୍ମ ମାମଲା ଏବେ ସମଗ୍ର ଦେଶରେ ଚର୍ଚ୍ଚାର ବିଷୟ ପାଲଟିଛି  । ଏହି ମାମଲାରେ ଜଳନ୍ଧରର ପୂର୍ବତନ ବିଶପ୍‍ ଫ୍ରାଙ୍କୋ ମୁଲାକାଲ୍‍ଙ୍କ ଜାମିନ୍‍ ଆବେଦନକୁ ସ୍ଥାନୀୟ କୋର୍ଟ ଅଗ୍ରାହ୍ୟ କରିଦେବା ସହ ତାଙ୍କୁ ଆସନ୍ତା ୨୪ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜେଲ୍‍ ହାଜତକୁ ପଠାଇ ଦେଇଛନ୍ତି  । ପ୍ରକାଶ୍ୟ ଯେ,୨୦୧୪ ମଇ ୫ ତାରିଖରେ ମୁଲାକାଲ୍‍ ପୀଡ଼ିତା ନନ୍‍ଙ୍କୁ ଏକ ଗେଷ୍ଟହାଉସ୍‍ରେ ଅଟକ ରଖିଥିଲେ  । ଘଟଣା ଦିନ ରାତି ୧୦ଟା ୪୮ରେ ତାଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖାଯାଇଥିଲା ଓ ପରଦିନ ତାଙ୍କ ସହ ଦୁଷ୍କର୍ମ କରାଯାଇଥିଲା  । ଏହାର ଭିଡିଓ ଉତ୍ତୋଳନ କରି ୨୦୧୪ରୁ ୨୦୧୬ ମଧ୍ୟରେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ମୁଲାକାଲ୍‍ ନନ୍‍ଙ୍କ ସହ ୧୩ ଥର ଦୁଷ୍କର୍ମ କରିଥିଲେ  । ଏଭଳି ଦୁଷ୍କର୍ମୀ, ପାପୀ ଓ ଦୂରାଚାରୀ ମୁଲାକାଲ୍‍ ତଥାପି ବିଶପ ଭାବେ କାମ ତୁଲାଉଥିଲେ  ।

Saturday, September 15, 2018

बिशप के बचाव में चर्च ग्रुप ने तोडा कानून, जारी की रेप पीडिता की तस्वीर


कोच्चि : भले ही देशभर में नन से रेप के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग हो रही हो परंतु मिशनरीज ऑफ जीसस ने उनके समर्थन में आते हुए शुक्रवार को एक बडा विवाद खडा कर दिया है। दरअसल, मिशनरीज ऑफ जीसस की जांच कमिशन को जांच में मिले तथ्य सामने रखते हुए चर्च ग्रुप ने पीडिता की तस्वीर ही जारी कर दी।
बता दें कि, उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार, कोई भी रेप पीडिता की तस्वीर सार्वजनिक नहीं कर सकता। मिशनरीज ऑफ जीसस ने शुरू से ही बिशप मुलक्कल पर लगे आरोपों को साजिश बताया है। चर्च ग्रुप का कहना है कि पीडिता ने पांच और ननों के साथ मिलकर जालंधर बिशप के विरोध में साजिश की है।
कमिशन ने आरोप लगाया है कि, पीडिता ने अपने दोस्तों से विजिटर्स रजिस्टर में छेडछाड कराई और मदर सुपीरियर से सीसीटीवी का कंट्रोल भी लिया। कमिशन ने फ्रैंको मुलक्कल को निर्दोष बताते हुए दोहराया है कि नन बदला लेने के लिए ऐसा कर रही हैं। गौरतलब है कि केरल उच्च न्यायालय ने तीन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मामले की जांच से संतुष्टि जताई है और कहा है कि यह जांच अधिकारी पर निर्भर करता है कि बिशप को गिरफ्तार करना है या नहीं। साथ ही न्यायालय ने सीबीआई को जांच सौंपने से इनकार कर दिया है।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Thursday, September 13, 2018

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) धर्मांतरण मामला : धर्मांतरण करानेवाले चार पादरी गिरफ्तार, लापरवाही पर हटाए गए थानाध्यक्ष

भूलनडीह स्थित ईसाई केंद्र
जौनपुर : चंदवक थानांतर्गत भूलनडीह गांव में लंबे समय से चल रहे धर्मांतरण के मामले में आखिरकार दैनिक जागरण की खबर का बड़ा असर हुआ। मामले में लापरवाही बरत रहे थानाध्यक्ष चंदवक शशिचंद चाैधरी काे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस मामले में चर्च के मुख्य संचालक दुर्गा यादव समेत २७१ लाेगाें के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विवेचक काे भी बदल दिया गया। इसकी जिम्मेदारी केराकत काेतवाल शशि भूषण राय काे दी गई है। उधर लाइन बाजार पुलिस ने धर्मांतरण में सक्रिय रह रहे चार पादरियाें काे भी गिरफ्तार कर लिया है।
चंदवक थानांतर्गत भूलनडीह गांव में लंबे समय से चल रहे धर्मांतरण के मामले में चार पादरी गिरफ्तार

२५० गांवों में था नेटवर्क

भूलनडीह गांव में सक्रिय ईसाई मिशनरी ने ११ वर्षों में जौनपुर, आजमगढ, गाजीपुर के जिलों के २५० गांव में अपना नेटवर्क फैला रखा है ! दस हजार से अधिक अनुयायी हर रविवार व मंगलवार को प्रार्थना के लिए गांव में जुटते हैं। अंधविश्वास और जादुई पानी के जरिए करिश्मा का विस्तार अपने ही परिवार से शुरू करनेवाले दुर्गा यादव के इस कारनामे को दैनिक जागरण ने पहली बार १७ जुलाई आैर २४ जुलाई काे उठाया तो पूरे राज्य में तहलका मच गया ! पहले ताे कुछ हिन्दूत्ववादी संगठनाें ने चंदवक थाने में तहरीर देने की काेशिश की किंतु पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया।

मामले में दर्ज हुआ मुक‍दमा

इसके बाद दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बृजेश ने १५६/३ के तहत दुर्गा यादव समेत २७१ लोगों पर मामला दर्ज कराया। इस मामले में चंदवक थाने के एसआई विनोद राय को विवेचक नियुक्त किया गया। ९ सितंबर को वादी चंदवक थाने पर बयान देने गए तो वहां उनसे महेंद्र यादव ने विवेचक के तौर पर सवाल जवाब शुरू कर दिया। इस पर उन्हें शंका हुई कि मुकदमे में आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस लीपापोती कर रही है ! इस खबर काे भी दैनिक जागरण ने जनप्रतिनिधियाें के बयान के साथ प्रमुखता से उजागर किया। इसी के बाद हरकत में आए पुलिस उच्चाधिकारियाें ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी !
स्त्रोत : जागरण

Wednesday, September 12, 2018

केरल में रेप पीडिता नन से व्यवहार ने खोल दी नेताओं और चर्च की पोल

केरल में रेप पीडिता नन से व्यवहार ने खोल दी नेताओं और चर्च की पोल

कोच्चि में केरल उच्च न्यायालय के बाहर ५ नन शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। इनकी मांग है कि रेप के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
इस केस को लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जा रही हैं। नन ने २९ जून को बिशप फ्रैंको मुलक्कल के विरोध में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बिशप से केवल एक बार पूछताछ की है, जबकि पीडिता से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि पीडिता के बयान में कमजोर कडियां तलाशने की कोशिश की जा रही है।
बिशप फ्रैंको मुलक्कल अभी केवल आरोपी हैं, वो दोषी नहीं हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच को लेकर उन्हें खुद अपने पद से हट जाना चाहिए था। केरल से विरोध प्रदर्शन को लेकर जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है। हर कोई इस घटना से शर्मिंदा है। इस घटना ने चर्च और नेताओं के बीच अपवित्र गठबंधन को भी उजागर कर दिया है। इसलिए नेता कह रहे हैं कि ये बिशप के खिलाफ षड्यंत्र है।
नन ने मीडिया के सामने शिकायत की कि पद और पैसों की ताकत के चलते बिशप को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पीडिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बिशप ने २०१४ में उन्हें कुछ आधिकारिक मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया था। वहां जाने के बाद उससे बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं अगले दो साल तक उन्होंने कथित रूप से १३ बार रेप किया। हालांकि बिशप ने सारे आरोपों को गलत बताया है। बिशप का कहना है कि ४३ साल की नन का किसी विवाहित व्यक्ति के साथ अफेयर था। ऐसे में जब उन्होंने नन के खिलाफ जांच के आदेश दिए तो उसने बिशप पर रेप के आरोप लगा दिए।
बिशप के समर्थक और केरल के कोट्टायम से निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने शनिवार को रेप पीडिता नन के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की थी। पीसी जॉर्ज ने कहा, ”जब उस नन ने अपनी वर्जिनिटी खो दी तो उन्हें ये धार्मिक काम नहीं करना चाहिए था। जब १२ बार उसके साथ रेप किया गया तो वो चुप क्यों थी। १३वीं बार रेप के बाद ही वो क्यों शिकायत ले कर आई। उसने पहली बार ही शिकायत क्यों नहीं की?” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर बिशप के खिलाफ आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बिशप के कुछ समर्थकों का कहना है कि ये ‘सहमति’ से किया गया सेक्स था। ऐसे में ये रेप नहीं है। इसलिए उन पर बलात्कार का आरोप नहीं लगाया जा सकता। हालांकि आलोचकों का कहना है कि बिशप के खिलाफ केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
भले ही ये सेक्स सहमति से किया गया हो। परंतु एक पादरी भला ऐसे कैसे कर सकता है जिसने ब्रह्मचर्य की शपथ ली है ? ऐसा क्यों है कि चर्च और सीपीएम सरकार कथित रूप से इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक इसका विरोध नहीं किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार के हस्तक्षेप और सीपीएम के नियंत्रण के कारण पुलिस बलात्कार के मामले में ठीक से जांच नहीं कर पा रही है।
केरल में ईसाईओं की जनसंख्या १९ प्रतिशत है। पिछले साल, सायरो मालाबार चर्च में वित्तीय घोटाले की खबर आई थी। टैक्स को लेकर कार्डिनल जॉर्ज एलेंचेरी और दो पादरियों से पूछताछ हुई थी। इन पर एक रियल एस्टेट एजेंट के साथ प्लॉट बेचने का आरोप लगाया गया था। इससे एर्नाकुलम आर्किडोसिस को लगभग ७० करोड रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद मामले को देखने के लिए कार्डिनल ने नेताओं के साथ मिलकर एक कमिटी बना दी।
इससे पहले मलंकारा चर्च के कई पादरियों पर महिला से बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। चर्च के पादरी को नियमित रूप से बडी संख्या में पुरुषों और महिलाओं के साथ बातचीत करने की जरूर होती है। परंतु यौन दुर्व्यवहार की घटनाएं बहुत कम होती है। फिर भी कुछ लोगों का मानना है कि जो लोग पादरी बनने का विकल्प चुनते हैं उन्हें खुद इन चीजों से दूर रहना चाहिए। खासकर इंटरनेट के इस युग में आसानी से अश्लील चीजें उपलब्ध है।
पीडित नन को केरल के लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला है। कई संगठन भी इनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें संयुक्त ईसाई परिषद, केरल कैथोलिक रेनेवल आंदोलन, केरल लैटिन कैथोलिक एसोसिएशन और सिरो मलाबार के पादरी भी शामिल है। परंतु कई राजनीतिक दलों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
वोट बैंक की राजनीति से ज्यादा चर्च की ताकत ने सरकार की सोच को प्रभावित कर दिया होगा। कई ईसाई संगठनों ने बिशप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडिता ने भारत के अपोस्टोलिक नुनेशिया गिय्मबटिस्टा डिक्वाट्रो को पोप के नाम चिट्ठी लिखी है। पोप के राजदूत नुनेशिया गिय्मबटिस्टा को लिखी इस चिट्ठी में पीडित नन ने अपनी परेशानियों और तकलीफों का उल्लेख करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
केरल जैसे राज्य जहां काफी संख्या में साक्षर लोग है यहां के लोग आंख बंद कर चर्च की बात नहीं सुनते हैं। अगर सीपीएम ने बिशप के खिलाफ एक्शन लिया तो वोटर उनसे नाराज हो सकते हैं।
स्त्रोत : न्युज १८

Sunday, September 9, 2018

केरल : विधायक का बलात्कार पिडीत नन पर विवादित बयान, ‘सबको पता है वेश्या है नन’


कोच्चि : जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने वेश्या बताया है। विधायक ने कहा, ‘इस बात में किसी को शक नहीं है कि नन वेश्या है। १२ बार उसने एंजॉय किया तो १३ वीं बार यह बलात्कार कैसे हो गया ?’
गौरतलब है कि जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक नन द्वारा बलात्कार और यौन उत्पीडन का आरोप लगाए जाने के बाद कई और नन सामने आईं, जिन्होंने बिशप पर इसी तरह के आरोप लगाए। शुक्रवार को कुछ नन ने उच्च न्यायालय में शिकायत करते हुए बिशप की गिरफ्तारी की मांग की।
इसी मामले में प्रतिक्रिया देते हिए विधायक पीसी जॉर्ज ने कहा, ‘किसी को शक नहीं है कि नन वेश्या है। १२ बार उसने एंजॉय किया तो १३वीं बार यह बलात्कार कैसे हो गया ? उसने पहली बार ही शिकायत क्यों नहीं की ?’

बलात्कार मामले में जांच बिशप के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में जांच कर रही एसआईटी भागलपुर के बिशप कुरियन वालियाकांडातिल से भी पूछताछ की जाएगी। फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ शिकायत करने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और कहा कि सत्ताधारी लोगों से संपर्क के चलते बिशप को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले बलात्कार के आरोपों के चलते बिशप के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है। इसी महीने आरोप लगाने वाली महिला ने कहा था कि उन्हें बिशप से अपनी जान का खतरा है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द ही बिशप को नोटिस भेज सकती है, जिसमें उन्हें एसआईटी के सामने पेश होने को कहा जाएगा। फिलहाल फ्रैंको मुलक्कल जालंधर में हैं।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स