लोगों की मजबुरी का फायदा उठाने की र्इसार्इयों की आदत आजकी नही हैं ! जिस मदर तेरेसा ने कथित मानवता की सेवा के लिए मिशनरी की स्थापना की उसकी नींव ही लोगों का धर्मांतरण करना, उनके गरीबी का फायदा उठाना यही थी । जो लोग इन मिशनरी को तथा मदर तेरेसा को महान, संत मानते है वे अब तो इस सच्चार्इ को समझे !
रांची : मदर टेरेसा ने जिन संस्थाओं को कथित मानवता की सेवा के लिए खडा किया था उनमें से कुछ बच्चों की खरीद-फरोख्त व धर्मातरण जैसे कार्यो में संलिप्त हो गए हैं ! रांची में ईस्ट जेल रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित ‘निर्मल हृदय’ से बच्चों की बिक्री का मामला अब देशव्यापी मानव तस्करी का पर्दाफाश कर रहा है ! झारखंड ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बच्चों को भेजने व बेचने की बात सामने आ रही है !
शुरुआती जांच में सामने आया मामला
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ), पुलिस तथा अन्य अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्मल हृदय में रहीं पीडिताओं से जन्मे और शिशु भवन में रखे गए २८० बच्चों का कोई अता-पता नहीं है ! अब तक की जांच के दौरान जब्त किए गए कागजात के अनुसार २०१५ से २०१८ तक उक्त दोनों जगहों (निर्मल हृदय, शिशु भवन) में ४५० गर्भवती पीडिताओं को भर्ती कराया गया । इनसे जन्मे १७० बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया या जानकारी दी गई । शेष २८० बच्चों का कोई अता-पता नहीं है !
कहां गए ये बच्चे
इसकी गहन जांच की जा रही है कि ये बच्चे कहां हैं ? यह खेल लंबे समय से चल रहा है । इस काले धंधे से जुडे लोगों की पहुंच इतनी है कि बच्चों की खरीद-बिक्री के खेल पर हाथ डालनेवाले बाल कल्याण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और सदस्य मु. अफजल को इन्होंने बर्खास्त करा दिया था ! इन दोनों अधिकारियों पर छेडछाड का आरोप मढकर सुनियोजित साजिश रचकर हटवा दिया गया था । मामला २०१५ का है । अध्यक्ष और सदस्य डोरंडा स्थित शिशु भवन का निरीक्षण करने गए थे । इस दौरान उन्हें वहां घुसने से रोका गया था । जबरन जांच की बात कह घुसे तो छेडछाड का आरोप लगाकर बर्खास्त करा दिया गया !
तस्करी मामले में संदिग्ध प्रभारी
इसके बाद लंबे समय तक अध्यक्ष का पद खाली रहा था । इसके बाद जहां आरा को प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया थां । बच्चों की तस्करी मामले में जहां आरा संदिग्ध मानी जा रही हैं । उधर बाल कल्याण समिति को २६ बच्चों की फाइल हाथ लगी है । इस फाइल में बच्चों की मां व परिजन के नंबर मौजूद हैं । संबंधित नंबरों से अधिकारियों ने संपर्क किया तो उन्हें मां व परिजनों से जानकारी मिली कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से बच्चों को मरा हुआ बता दिया गया । इससे परिजनों ने बच्चों के प्रति मोह छोड दिया !
बिन ब्याही मां और दुष्कर्म पीडितों के बच्चे
इनमें ज्यादातर ऐसी मां के बच्चे हैं जो दुष्कर्म पीडित हैं या बिन ब्याही मां ! बाल कल्याण समिति इसकी जांच में जुट गई है । बाल कल्याण समिति की टीम ने शुक्रवार को हिनू में मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित शिशु भवन में छापेमारी की । छापेमारी कर वहां रखे गए २२ बच्चों को मुक्त कर अपनी सुरक्षा में ले लिया गया । बाल कल्याण समिति ने बच्चों के मां-बाप का विवरण खंगालना शुरू कर दिया है । रांची में मिशनरीज आफ चैरिटी के शिशु भवन में जांच कर बाहर निकलते बाल कल्याण समिति के सदस्य ।
क्या है मामला
मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित ‘निर्मल हृदय’ आश्रम से नाबालिग अविवाहित मां के दो माह के बच्चे को बेच दिया गया था । आश्रम की स्टाफ और सिस्टर की मिलीभगत से इस घटना को अंजाम दिया गया । मामले में रांची बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई । इसे लेकर निर्मल हृदय में काम करनेवाली स्टाफ अनिमा इंदवार और सिस्टर कांसिलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है !
मिशनरीज ऑफ चैरिटी
मदर टेरेसाद्वारा स्थापित संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित ‘निर्मल हृदय’ आश्रम से बच्चों की बिक्री का मामला तूल पकड रहा है ! पुलिस पूरे गिरोह को पकडने की तैयारी में जुट गई है । संस्था की ओर से अब तक जितने भी बच्चों की खरीद-बिक्री की गई, पुलिस उनके खरीदारों की जानकारी जुटा रही है । पुलिस ने सभी खरीदारों पर प्राथमिकी दर्ज करेगी । बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अब तक सात अप्राथमिकी आरोपितों के नाम और जोडे गए हैं ! पूर्व में बाल कल्याण समिति ने केवल अनिमा इंदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।
आठ लोगों के नाम आए सामने
पुलिस की जांच में बच्चे की खरीद-फरोख्त में शामिल रहनेवाली सिस्टर कांसिलिया बाखला, बच्चों की बिक्री के लिए माध्यम बनी सदर अस्पताल की गार्ड मधु कुमारी, बच्चे को खरीदनेवाले उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी व्यवसायी दंपती सौरभ कुमार अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल समेत आठ लोगों के नाम सामने आए हैं । इधर, गुरुवार को सिस्टर कांसिलिया को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयंभू की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया । वहीं निर्मल हृदय की हेड सिस्टर मेरी को हिरासत में ही रखा गया है । पुलिस ने अनिमा सहित अन्य सिस्टरों के पास से १.४९ लाख रुपये जब्त किए हैं !