
नई देहली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर मिशनरीज को निशाना बनाने का आरोप लगाया । सिलीगुडी में ममता बनर्जी ने कहा कि, मदर टेरेसा ने जिस संस्था को बनाया था अब भाजपा उसे भी नहीं बख्श रही । मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था का नाम बदनाम करने का प्रयास कर रही है । मिशनरी की नन-सिस्टर्स को निशाना बनाया जा रहा है !

असल मिशनरीज ऑफ चैरिटीज के विरुद्ध नवजात बच्चों को बेचने का मामला सामने आया है । इस संस्था में पैदा हुए लगभग २८० बच्चों का कोई अता पता नहीं है । संस्था के रजिस्टर में इन बच्चों की एंट्री ही नहीं की गई है । एक दंपत्ति को इस संस्था की आेर से एक बच्चा बेचा गया उसकी शिकायत पर पूरा मामला खुला !
अब रांची पुलिस इसकी जांच कर रही है । मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नन को गिरफ्तार भी किया गया है परंतु आज ममता ने इसे सियासी रंग देने का प्रयास किया । उन्होंने कहा कि भाजपा उसका विरोध करनेवाले हर संगठन और हर पार्टी को दबाने का प्रयास कर रही है !
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता के इल्जामों का जवाब दिया । दिलीप घोष ने कहा कि ममता कुछ लोगों को हमेशा छिपाती आई हैं शायद इसमें उनका भी कुछ इंटरेस्ट हो सकता है । भाजपा की आेर से संबित पात्रा ने भी कहा कि, मामले की जांच चल रही है कानून अपना काम कर रहा है बच्चे गायब हुए है ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए ।
स्त्रोत : खबर इंडिया टीवी
No comments:
Post a Comment