Sunday, July 15, 2018

केरल : मलंकारा चर्च के एक और पादरी पर यौन उत्पीडन का आरोप, हुआ निलंबित


कोट्टयम – केरल में मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च एक बार फिर सेक्स स्कैंडल को लेकर विवादों में है। शुक्रवार को एक व्यक्ती ने चर्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक पादरी और उसकी पत्नी के बीच अनैतिक संबंध हैं। शिकायत के बाद आरोपी पादरी को निलंबित कर दिया गया है।
निलाकल बिशप जोशुआ मार निकोदिमस ने ३५ वर्षीय आरोपी पादरी फादर ओ एम सैमुअल के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपों की जांच पूरी होने तक उन्हें चर्च की किसी तरह की जिम्मेदारी निभाने से रोक दिया गया है। फादर सैमुअल के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए एक पैनल बनाया गया है। आरोपी सैमुअल, थोनिक्कादवू में मार ग्रेगोरियस चर्च के प्रतिनिधि हैं, जबकि इस मामले में शिकायतकर्ता विदेश में रहते हैं।
उन्होंने चर्च अधिकारियों से उस वक्त संपर्क किया, जब दसवीं में पढने वाले उनके बेटे ने बताया कि मां जब घर में अकेली होती हैं, तो फादर सैमुअल वहां आते हैं। चर्च सूत्रों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो शिकायत की जांच के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

रेप केस में पादरी का आत्मसमर्पण

इससे पहले गुरुवार को कोल्लम में स्थानीय चर्च के पादरी जॉब मैथ्यू को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण के थोडी देर बाद गिरफ्तार किया गया था। मैथ्यू समेत चार पादरियों पर एक महिला का यौन शौषण करने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च से संबंधित पादरी को अपराध शाखा के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी पादरियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस मामले के दूसरे आरोपी मैथ्यू ने मेडिकल परीक्षण के वक्त पुलिस वाहन के अंदर अपना मुंह छिपा रखा था। केरल हाई कोर्ट ने बुधवार को मैथ्यू के साथ तीनों पादरियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को फादर मैथ्यू ने सरेंडर किया था।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

No comments:

Post a Comment